You are here

ये ब्लू व्हेल का खूनी खेल क्या है, इससे बच्चों को कैसे बचाएं?

इस खूनी खेल के जन्मदाता फिलिप को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फिलिप ने पुलिस को बताया कि इस गेम का मकसद ही लोगों को मारना है।

Blue Whale Challenge: Dangerous Game ख़ास ख़बर दिलचस्प ख़बरें बड़ी ख़बरें समाचार 

इस खूनी खेल के जन्मदाता फिलिप को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फिलिप ने पुलिस को बताया कि इस गेम का मकसद ही लोगों को मारना है।

व्हेल यानी यानि दुनिया का सबसे खतरनाक खूनी खेल। इस खेल को खेलते खेलते बच्चे मौत को गले लगा लेते हैं । पूरी दुनिया से खबर मिल रही है कि बच्चे ने Blue Whale गेम खेलते हुए छत से छलांग दी।  मुंबई के अंधेरी ईस्ट में 9वीं क्लास के 14 साल के मनप्रीत ने 6 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पुलिस कह रही है, इस मौत के पीछे भी ‘ब्लू व्हेल गेम’  है। अब तक ब्लू व्हेल दुनिया भर में 250 बच्चों की जान ले चुका है।  मुंबई के बच्चे ने खुदकुशी से पहले लिखा था, ‘एक अंकल मुझे हटने के लिए बोल रहे हैं. जैसे ही वे हटेंगे, मैं कूद जाऊंगा.’ 
कहां से आया ‘ब्लू व्हेल’? 
खूनी ब्लू व्हेल खेल की शुरुआत रूस से हुई है. मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप के जरिए खेले जाने वाले इस खेल में 50 दिन अलग-अलग टास्क मिलते हैं. रोज टास्क पूरा होने के बाद अपने हाथ पर निशान बनाना पड़ता है जो 50वें दिन ये आकार व्हेल जैसा दिखता है। आखिरी टास्क खुदकुशी करना होता है।
 
‘ब्लू व्हेल’ है क्या?
यह एक सोशल मीडिया गेम है जिसके जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज करने वाले बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। इस गेम में फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉग इन करना होता है, उसके बाद टास्क दिए जाते हैं। इस खूनी खेल के जन्मदाता फिलिप  को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फिलिप ने पुलिस को बताया कि इस गेम का मकसद ही लोगों को मारना है। इंस्टाग्राम ने इस गेम को बंद कर दिया है। #bluewhalechallenge सर्च करने पर इंस्टाग्राम पर मैसेज मिल रहा है कि यह वर्ड हार्मफुल है।
 
कैसे कैसे टास्क देते है ‘ब्लू व्हेल”?
1. वेकअप एट 4.30 मॉर्निंग- इस खतरनाक खेल में सुबह 4 बजे सो कर उठने और हॉरर मूवी देखने जैसे टास्क दिए जाते हैं।लिखा होता है, वेकअप एट 4.30 मॉर्निंग।
2.ब्लू व्हेल बनाना : ब्लेड से हाथ काटकर ब्लू व्हेल बनाएं।
3.नसें काटना– गेम में एक चैलेंज हाथ की 3 नसों को काटकर उसकी फोटो भेजने वाला भी है।
4.छत से कूदना– क्यूरेटर यूजर्स को सुबह छत से छलांग लगाने को भी कहता है।
5.चाकू से काटना– इस गेम एक टास्क व्हेल बनने के लिए तैयार होना है। इसमें फेल होने पर हाथ पर चाकू के कई वार करने होते हैं और पास होने पर पैर पर ब्लेड से YES उकेरना होता है।
6.म्यूजिक सुनना– क्यूरेटर यूजर्स को म्यूजिक भेजता है जो सुसाइड करने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाने वाले होते हैं।
गेम के 50वें और अंतिम टास्क में सुसाइड करना होता है। ऐसा नहीं करने पर बच्चों को धमकी दी जाती है कि आपके पूरे परिवार की डिटेल उनके पास है और वे आपके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
 
अब आप समझ गए होंगे कि इस गेम का मकसद मनोरंजन नहीं जान लेना है। इसलिए अगर आपके आसपास किसी बच्चे के हाथ पर इस तरह के जख्म हैं तो उसे ब्लू व्हेल से बचाइए। वो बच्चा शिकार बन सकता है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment