You are here

महाराष्ट्र की किताब से ‘मुगल इतिहास’ खत्म

महाराष्ट्र की बड़ी ख़बरें समाचार 
महाराष्ट्र में सातवीं और नौवीं के इतिहास की किताब से मुगल काल के अध्याय हटा दिए गए हैं ।  नई किताबों में मुगल इतिहास की जगह मराठा इतिहास को प्रमुखता  दी गयी है ।  मराठा योद्धाओं की वीरगाथाएं हैं, युद्धों में उनकी जीत पर नए अध्याय जोड़े गए हैं। पहले महाराष्ट्र के स्कूलों में मुगलों का इतिहास पढ़ाया जाता था, मुगल शासकों की वीरगाथाएं होती थीं। अब  मुगलों की संस्कृति, उनकी वीरता से जुड़े अध्याय हटाए गए हैं।
इतिहास के नए पाठ्यक्रम में ताज महल, कुतुब मीनार और लाल किला जैसे स्मारकों का भी कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके साथ ही 9वीं कक्षा की पुस्तक में बोफोर्स घोटाला और 1975-1977 में लगे आपातकाल का जिक्र किया गया है।महाराष्ट्र विधान सभा में ये मुद्दा बड़ा बन गया है। कांग्रेस और एनसीपी ने इसे इतिहास से छेड़छाड़ बताया।
Tagged :

Related posts

Leave a Reply to finger massager Cancel reply