You are here

गुजरात के कांग्रेसी विधायक चले कर्नाटक, अहमद पटेल का आखिरी दांव

Congress plans to send their MLA to Karnataka to avoid further split in party एक्सक्लुसिव ख़बर राज्य समाचार 
गुजरात में तीन और कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। दो दिन में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है । अब तक छह विधायक इस्तीफा दे चुके हैं । शुक्रवार को ठासरा सीट से विधायक राम सिंह परमार, वांसडा सीट से छैना लाल चौधरी और बालासिनोर से मान सिंह चौहान ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया।
6 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का खेल बिगड़ता  जा रहा है।  गुजरात में राज्यसभा की तीन सीट के लिए चुनाव होने वाले हैं। लेकिन अब चार उम्मीदवार हो गए हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा कांग्रेस से बीजेपी में आए बलवंत सिंह राजपूत को भी उम्मीदवार बना दिया। आज इन तीनों नेताओं ने पर्चा भी भर दिया। अब कांग्रेस के हाथ पैर फूल गए हैं। कांग्रेस के बाकी बचे विधायकों को गुजरात से कुछ दिन के कर्नाटक भेजने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस को डर है कि कहीं ऐसा ना हो कि राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में 20-25 विधायक पार्टी छोड़ दें.
Tagged :

Related posts

Leave a Comment