You are here

स्मृति ईरानी का कद मोदी सरकार में और बढ़ेगा

Smriti Irani is back in the big league of Modi ministers आज की रिपोर्ट गप-शप समाचार 
मोदी सरकार में सबसे ज्यादा स्मृति इरानी का ही कद बदलता रहा है। पहले वो मानव संसाधन मंत्री बनाएई गईं, इस मंत्रालय को टॉप सेवन मंत्रालय माना जाता है। लेकिन इतने विवाद खड़े हुए कि स्मृति की विदाई हो गई। इसके बाद उन्हें कपड़ा मंत्री बनाया गया। स्मृति ईरानी ने इस कमजोर माने जाने वाले मंत्रालय में भी जबरदस्त मेहनत की। विवादों से दूर रहते हुए उन्होंने अपने लिए कम और मंत्रालय के काम पर ज्यादा सुर्खियां बटोरी। हाल में अहमदाबाद में कपड़ा मंत्रालय का कार्यक्रम सुपरहिट रहा जिसमें प्रधानमंत्री भी पहुंचे।
अब स्मृति का कद फिर बढ़ने लगा है। वेंकैया नायडू ने जब इस्तीफा दिया तो स्मृति ईरानी को सूचना प्रसारण मंत्रालय बनाया गया है। खबर है कि स्मृति ईरानी अब फिर महत्वपूर्ण हो गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक11 अगस्त को मानसून सेशन खत्म होने के बाद मोदी सरकार कैबिनेट विस्तार कर सकती है। इस वक्त वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है। इस फेरबदल के बदल के बाद स्मृति ईरानी को फिर बेहतर मंत्रालय मिलने की पूरी उम्मीद है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment