You are here

अब पंजाब में भी किसानों का कर्ज माफ

Captain Amarinder Singh announces loan waiver for farmers पंजाब की बड़ी ख़बरें 
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार और महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की सरकार के बाद पंजाब की कैप्टेन अमरिंदर सिंह सरकार ने भी किसानों की कर्ज माफी का ऐलान कर दिया। 5 एकड़ तक की खेती करने वाले किसानों के 2 लाख तक के फसली कर्ज पूरी तरह माफ किए जाएंगे। इससे करीब 10 लाख किसानों को फायदा होगा। पंजाब में 2 लाख से ज्यादा का कर्ज लेने वाले डेढ़ लाख किसानों को भी 2 लाख रुपए की सहायता करने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस परिवार में किसान ने खुदकुशी की है, उस परिवार को कर्ज नहीं भरना होगा। वो कर्ज सरकार भरेगी। ऐसे परिवार को अलग से पांच लाख रुपए भी दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों को मुफ्त में बिजली मिलती रहेगी।
Tagged :

Related posts

Leave a Reply to Anonymous Cancel reply