You are here

क्या ‘रावण’ को गर्लफ्रेंड ने पकड़वाया?

चंद्रशेखर के मोबाइल नंबर का जब ब्योरा निकाला गया तब पुलिस को चंद्रशेखर की इस दोस्त के बारे में पता चला। पुलिस ने सबसे पहले इस लड़की से संपर्क किया।

Bhim Army chief Chandrashekhar, accused in Saharanpur violence, arrested by UP STF in Dalhousie उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें बड़ी ख़बरें 

चंद्रशेखर के मोबाइल नंबर का जब ब्योरा निकाला गया तब पुलिस को चंद्रशेखर की इस दोस्त के बारे में पता चला। पुलिस ने सबसे पहले इस लड़की से संपर्क किया।

सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के केस में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। 30 दिन में उत्तर प्रदेश पुलिस की एसडीएफ ने चंद्रशेखर को बीस से ज्यादा शहरों में ढूंढा। लेकिन आखिरकार चंद्रशेखर मिला हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी में। आखिर उत्तर प्रदेश की पुलिस हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंची। इसके पीछे भी एक वजह है। चंद्रशेखर की एक करीबी दोस्त है जिससे वो लगातार संपर्क में रहता था। चंद्रशेखर के मोबाइल नंबर का जब ब्योरा निकाला गया तब पुलिस को चंद्रशेखर की इस दोस्त के बारे में पता चला। पुलिस ने सबसे पहले इस लड़की से संपर्क किया। ये लड़की भी सहारनपुर में ही रहती है। इस लड़की के जरिए ही चंद्रशेखर की लोकेशन का पता चला। एक ऐसा वक्त आया जब चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड ने ही पुलिस को उसके अड्डे तक पहुंचा दिया।  सबसे पहले गर्लफ्रेंड ने चंद्रशेखर से संपर्क किया। गर्लफ्रेंड ने उससे मिलने की इच्छा जताई। चंद्रशेखरने अपनी दोस्त को हिमाचल के चंबा शहर में बुलाया।  जब डलहौजी में चंद्रशेखर अपनी दोस्त के साथ घूम रहा था, उसी वक्त पीछे से पुलिस भी पहुंच गई और चंद्रशेखर पकड़ा गया।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment