You are here

बर्मिंघम के सिंघम

4 heroes of India Pakistan Match आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल 

इंग्लैंड के बर्मिंघम के मैदान में भारत के 4 सिंघम ने दहाड़ लगाई और पाकिस्तान का घमंड चूर चूर हो गया। इस हार से पाकिस्तान को समझ आ गया होगा कि भारत के सामने वो कहीं नहीं टिकता। बल्लेबाजी, फिल्डिंग और गेंदबाजी तीनों डिपार्टमेंट में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया। सुनील गावस्कर ने ठीक कहा, बल्लेबाजी में तो पाकिस्तान के बैट्समैन भारत के बल्लेबाजों से बहुत पीछे हैं। भारत के चार खिलाड़ी ही पाकिस्तान की पूरी टीम को हराने के लिए काफी थी।

बर्मिंघम का पहला सिंघम

युवराज सिंह  इंग्लैंड में पुराना युवराज देखने को मिला। उस युवराज की झलक मिली जिससे विरोधी गेंदबाज खौफ खाते थे। कप्तान विराट कोहली ने खुद कहा जब युवराज शॉट लगा रहे थे तो उनके सामने विराट खुद को क्लब क्रिकेटर की तरह मान रहे थे। विराट कोहली के मुंह से ऐसी तारीफ ही इस बात का सबूत है कि युवराज ने इस मैच पर भारत का नाम लिख दिया। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत को अच्छी शुरुआत दे थी। लेकिन रनों की रफ्तार बढ़ाई युवराज की बल्लेबाजी ने। दूसरे छोर पर विराट कोहली जैसा बल्लेबाज शॉट नहीं लगा पा रहे थे, लेकिन युवराज ने विराट से प्रेशर हटाया और मनचाहा शॉट लगाया। 32 गेंद में 53 रन बनाए। इसमें 8 चौके और एक सिक्स शामिल था।

बर्मिंघम का दूसरा सिंघम

हार्दिक पांड्या —हार्दिक को धोनी और जडेजा के बदले बैटिंग करने भेजा गया। अपने आप हार्दिक के लिए ये बड़ी बात थी। ये दिखाता है कि टीम को इन नए ऑलराउंडर पर कितना भरोसा है। हार्दिक को खेलने के लिए सिर्फ 6 गेंद मिले और उन्होंने 20 रन बना डाले। आखिरी ओवर में तीन गेंद पर 3 सिक्स लगाए। इसके बाद बॉलिंग की बारी आई। पांड्या ने ऐसी गेंद फेंकी की पाकिस्तावनी खिलाड़ियों को समझ नहीं आ रहा था। पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद और इमाद वसीम को भी आउट किया।

बर्मिंघम का तीसरा सिंघम

विराट कोहली —कप्तान विराट कोहली ने ऐसा चक्रव्यूह रचा जिसमें पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया। बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने 68 गेंद पर 81 रन बनाए। 6 चौके और 3 सिक्स जड़ दिए। विराट कोहली ने दिखा दिया की वो आईपीएल के खराब प्रदर्शन के दौर से बाहर आ चुके हैं और अब देश के लिए वो शानदार खेल दिखाएंगे। बतौर कप्तान बड़े आसीसी टूर्नामेंट में विराट कोहली का ये पहला मैच था। विराट ने दिखा दिया वो मैच जीतना सीख गए हैं।

 

बर्मिंघम का चौथा सिंघम

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने करीब आठ महीने बाद टीम में वापसी की। पूरी दुनिया इन्हें आउट ऑफ फॉर्म बता रही थी। रोहित ने धीमी शुरुआत की। आमिर का पहला ओवर मैडन खेला। लेकिन भारत के लिए ऐसी नींप रखी की पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे रोहित ने साबित कर दिया कि वो अब फॉर्म में आ गए हैं।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment