कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं ने राहुल का भारी नुकसान कर दिया
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। कांग्रेस पार्टी सफाई पर सफाई दे रही है। लेकिन ना दाग धुल रहा है ना हमला रुक रहा है। केरल में यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं ने बछड़ा काटा। इसकी तस्वीरें वायरल हो गई। इसके बाद पूरे देश में कांग्रेस की आलोचना हुई।
सबसे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “केरल में जो हुआ वह मेरे सोच से परे है, कांग्रेस पार्टी को ये मंजूर नहीं है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं” इसके बाद कांग्रेस ने बछड़े को मारने वाले तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता ने यहां तक कहा कि ऐसे विचारधारा के लोगों की कांग्रेस में जगह नहीं है। लेकिन अब देर हो गई है। राहुल गांधी ने एक दिन बाद प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस ने देर से एक्शन लिया। सियासत के जानकार कहते हैं, इस एक घटना से कांग्रेस का भारी नुकसान हो गया जिसकी भरपाई करने में कांग्रेस के महीनों लगेंगे।