You are here

मोदी सरकार 3 साल : 10 का दम

Analysis of scheme started byModi Governemnt आज की रिपोर्ट विश्लेषण 
1. प्रधानमंत्री जन धन योजना 
क्या हुआ? 
अब तक 28 करोड़ 20 लाख खाते खुले। इसमें 63 हजार 971 करोड़ रुपए जमा।
हर खाते में दो साल में दोगुना रुपया जमा हुआ। मार्च 2015 में औसतन हर खाते में 1064 रुपए जमा थे। मार्च 2017 में ये बढ़कर 2235 रुपए हुआ।
कितना बाकी? 
अब भी एक चौथाई से ज्यादा भारत की आबादी को इससे जोड़ना बाकी है।
2. मेक इन इंडिया 
क्या हुआ?
पहली बार रेलवे, रक्षा में एफडीआई की एंट्री हुई। बीमा और मेडिकल औजार बनाने में भी एफडीआई को मंजूरी मिली है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब तोप से लेकर सैटेलाइट तक सब भारत में ही बनाने की कोशिश हो रही है।
कितना बाकी? 
अभी तो बस शुरुआत है। जब दुनिया में औद्योगिक क्रांति हुई तो भारत उससे अछूता रह गया। मेक इन इंडिया में हमें बहुत कुछ करना है। चीन ने मेड इन चाइना ब्रांड को बहुत आगे बढ़ा दिया। भारत अभी बहुत पीछे है।
3.  डिजिटल इंडिया 
कितना काम? 
मोदी सरकार डिजिटल भारत बनाना चाहती है। ये पूरा कारोबार 1 ट्रिलियम डॉलर का माना जा रहा है, मतलब अरबों की कमाई इससे हो सकती है।
कितना बाकी? 
अब भी गांव इससे अछूते हैं। देश में मोबाइल क्रांति तो हो चुकी है, लेकिन डिजिटल क्रांति को पूरा होने में अभी वक्त लगेगा।
4. स्मार्ट सिटीज 
कितना काम?
मोदी सरकार पांच साल में 100 स्मार्ट शहर बनाएगी। अभी तक 60 शहर का प्रस्ताव पास हो गया है। 7 करोड़ 20 लाख लोगों को नया घर मिल सकता है। इसमें 1.3 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
कितना बाकी?
अभी तक एक भी स्मार्ट शहर बनकर तैयार नहीं हुआ। इसलिए सरकार के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है।
5. उजाला योजना
कितना काम?
मोदी सरकार देश में एलईडी क्रांति लाना चाहती है। अब तक 23 करोड़ एलईडी बल्ब बांटे जा चुके हैं। इससे 30 हजार 751 यूनिट बिजली बचाई गई।
कितना बाकी?
125 करोड़ की आबादी वाले देश में ये क्रांति अभी बहुत कम लोगों तक पहुंची है। अब भी सैंकड़ों गांव लालटेन की रोशनी में रहते हैं।
6. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
कितना काम?
उज्जवला योजना में अभी तक दो करोड़ 20 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन मिल चुका है।
कितना बाकी?
2019 तक सरकार को 5 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन देना है। लेकिन देश में अब भी सैंकड़ों गांवों में चूल्हे पर ही खाना बनता है। इस तस्वीर को बदलना होगा।
7. स्वच्छ भारत 
कितना काम?
2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री ने ये योजना शुरू की थी। 2019 तक पूरे देश को साफ रखने का लक्ष्य रखा गया था। केरल, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में ही कुछ कामयाबी मिली है। अब तक 85 जिले और डेढ़ लाख गांव में खुले में शौच की शिकायत नहीं आती है।
कितना बाकी?
प्रधानमंत्री की ये सबसे महात्वाकांक्षी योजना थी। लेकिन यही योजना सबसे ज्यादा पीछे हो गई है। अभी तक शहर और गावों में वेस्ट मैनजमेंट का सही इंतजाम ही नहीं किया गया है। 2019 तक पूरे देश को साफ करना नामुमकिन ही है।
8. डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर
कितना काम?
भ्रष्टाचार रोकने के लिए गैस पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे ग्राहक के खाते में जमा होती है। 15.3 करोड़ ग्राहक इससे जुड़ने वाले हैं। साढ़े 6 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं।
कितना बाकी?
भ्रष्टाचार रोकने के लिए इसे सिर्फ शुरुआत माना जा सकता है। लेकिन केंद्र सरकार की बाकी योजनाओं को भी ऐसे ही ज़मीन तक पहुंचाना होगा। बीच में पैसे की चोरी को रोकना सबसे बड़ी जरूरत है।
9. नमामी गंगे 
कितना काम?
7 जुलाई 2016 को गंगा नदी साफ करने की योजना लॉन्च हुई। 2,037 करोड़ रुपए इस प्रोजेक्ट को अलॉट किए गए। अभी तक 1,665 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
कितना बाकी? 
काम की रफ्तार बहुत धीमी है। आधे से ज्यादा पैसा खर्च हो गया, लेकिन अभी तक कुछ खास काम नहीं हुआ। गंगा अभी भी मैली ही है।
10. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ
कितना काम?
सरकार ने बेटियों को पढ़ाने और बेटियों को बचाने के लिए प्रचार प्रसार किया। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 100 जिले में ये काम हुआ।
कितना बाकी? 
हरियाणा में सेक्स अनुपात में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन अब भी ये प्रचार बहुत सीमित है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment