You are here

मुंबई ने फिर जीता आईपीएल, 1 रन से पुणे को हराया

मुंबई ने आईपीएल फाइनल मे पुणे को 1 रन से को हराया

Mumbai Indian won IPL 10 क्रिकेट खेल 

मुंबई ने आईपीएल फाइनल मे पुणे को 1 रन से को हराया

आईपीएल का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरा था। आखिरी ओवर में पुणे की टीम को मैच जीतने के लिए 11 रन बनाने थे और क्रीज पर खुद कप्तान स्टीव स्मिथ मौजूद थे । लेकिन मिचेल जॉनसन ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद बहुत कम ही लोगों को थी। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर जॉनसन ने मनोज तिवारी को आउट कर दिया। उनका कैच पोलार्ड ने लपका। तीसरी गेंद 51 रन बनाकर मैदान में जम चुके स्टीव स्मिथ जॉनसन का शिकार बने। स्मिथ का कैच रायडू ने पकड़ा। अब पुणे की टीम को तीन गेंद पर सात रन बनाने थे और क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर और क्रिश्चियान दोनों नए बल्लेबाज थे। चौथी गेंद पर एक रन बाई का मिला। अब दो गेंद पर 6 रन बनाने थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिश्चियान का मुश्किल कैच हार्दिक पांड्या से छूटा और पुणे की टीम को दो रन मिल गए। अब एक गेंद पर मैच जीतने के लिए 4 रन और सुपर ओवर के लिए तीन रन चाहिए थे। क्रिश्चियान ने चौका लगाने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आऊई। अब तेजी से दौड़कर रन लेने की कोशिश हुई। हड़बड़ाहट में डीप स्क्वायर पर खड़े सुजीत से गेंद पकड़ने में थोड़ी चूक हुई लेकिन उन्होंने गेंद पकड़ लिया और सटीक थ्रो आया। आखिरी गेंद पर तीन रेने लेने की कोशिश में क्रिश्चियान रन आउट हो गए और रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस तीर बार चैंपियन बन गई। आईपीएल के इतिहास में मुंबई की टीम ही सिर्प तीन बार ये खिताब जीत पाई है। 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment